Nirahua Amrapali Duo – भोजपुरी एक्टर-एक्ट्रेस की पहचान अब सिर्फ एक स्टेट तक ही सीमित नहीं रह गई है, बल्कि अब उन्हें नेशनल लेवल पर भी पहचान मिलने लगी ह
भोजपुरी एक्टर Nirahua के साथ खूब जमती है इस एक्ट्रेस की जोड़ी, इंडस्ट्री को दी है कई हिट फिल्में
![]() |
Nirahua Amrapali Duo |
Nirahua Amrapali Duo – भोजपुरी एक्टर-एक्ट्रेस की पहचान अब सिर्फ एक स्टेट तक ही सीमित नहीं रह गई है, बल्कि अब उन्हें नेशनल लेवल पर भी पहचान मिलने लगी है। तभी तो पवन सिंह से लेकर खेसारी लाल तक, अक्षरा सिंह से लेकर काजल राघवानी तक सभी को पूरे देशभर में पहचाना जाने लगा है। वैसे यहां आज हम बात करने वाले हैं भोजपुरी जगत की उस एक्ट्रेस के बारे में, जिसने एक- दो नहीं बल्कि कई हिट फिल्में दी है। इस एक्ट्रेस की ज्यादातर फिल्में भोजपुरी इंडस्ट्री के रिक्शावाला कहे जाने वाले एक्टर निरहुआ के साथ है। उम्मीद है कि निरहुआ का नाम लेते ही आप समझ गए होंगे कि हम यहां आम्रपाली दुबे की बात कर रहे हैं।
Amrapali है भोजपुरी का जाना-माना नाम
आम्रपाली दुबे का भोजपुरी इंडस्ट्री में काफी नाम है। आम्रपाली दुबे अपने लुक को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस आम्रपाली अपने कातिलाना अंदाज के बदौलत भी अक्सर लाइमलाइट में रहती हैं। आम्रपाली का जन्म 11 फरवरी साल 1992 को उत्तरप्रदेश के गोरखपुर में हुआ था। लेकिन आम्रपाली दुबे ने कॉलेज की पढ़ाई मुंबई के भवन कॉलेज से की है। आम्रपाली दुबे ने अपने करियर की शुरुआत ज़ी टीवी के इसलिए सात फेरे से की थी। वहीं साल 2009 से लेकर 2010 तक आम्रपाली ने ‘तेरी पलकों की छांव में’ सीरियल में काम किया।
![]() |
Amrapali |
2014 में रखा भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कदम
आम्रपाली दुबे ने साल 2014 में फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी से भोजपुरी सिनेमा में कदम रखा। वहीं आम्रपाली ने दिनेश लाल यादव और प्रियंका सिंह के एल्बम ‘आवा ये आम्रपाली निरहुआ रंग डाली’ से एक सिंगर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। बता दें कि अब तक आम्रपाली ने अपने करियर की सबसे ज्यादा यानी अब तक 28 फिल्में निरहुआ के साथ ही की है। दर्शकों को भी निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी बहुत अच्छी लगती है, तभी तो दर्शकों को इस जोड़ी का पर्दे पर आने का इंतजार रहता है। बता दें कि आम्रपाली को अपने एक्टिंग के लिए कई अवार्ड भी मिल चुके हैं।
COMMENTS