Monalisa Bhojpuri Actress
Monalisa Bhojpuri Actress: खूबसूरत और ग्लैमरस एक्ट्रेस मोनालिसा ने भोजपुरी इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री तक अपना जलवा फैलाया है और अपनी दमदार पहचान बनाई है। अंतरा बिस्वास उर्फ मोनालिसा ने भोजपुरी सिनेमा में आने से पहले हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया था। वह कई हिंदी गानों में नजर आ चुकी हैं।
![]() |
Monalisa Bhojpuri Actress |
Monalisa Bhojpuri Actress
इसके अलावा मोनालिसा कई बंगाली फिल्मों में भी अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी हैं। इसके साथ ही मोनालिसा (Monalisa Bhojpuri Actress) कई हिंदी टीवी शोज में भी नजर आ चुकी हैं, जिनमें उन्होंने नेगेटिव किरदार निभाए हैं। एक्ट्रेस ने भोजपुरी सिनेमा में कई हिट फिल्मों में भी काम किया है।
आंचल उड़ल सजन सिहरे लागल बदन
मोनालिसा के गाने भी सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। अपने फैंस के दिलों पर राज करने वाली मोनालिसा का एक गाना ‘आंचल उड़ल सजन सिहरे लागल बदन’ दर्शकों के बीच काफी सुर्खियों में है। गाने में मोनालिसा पिंक साड़ी में कहर ढा रही हैं। फैंस उनके डांस और कातिलाना अंदाज के दीवाने हो रहे हैं।
मोनालिसा के अंदाज ने दर्शकों का दिल जीत लिया
गाने में मोनालिसा के अंदाज ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। गाने में मोनालिसा की जोड़ी (Monalisa Bhojpuri Actress) गौरव झा के साथ काफी अच्छी लग रही है। गाना बेहद रोमांटिक है. 10 मिलियन से ज्यादा व्यूज वाले इस रोमांटिक गाने को सिंगर कल्पना ने एक्टर और सिंगर गौरव झा के साथ मिलकर गाया है
Monalisa Bhojpuri Actress
गाने के बोल राजेश मिश्रा ने लिखे हैं, जबकि गाने का म्यूजिक छोटे बाबा ने तैयार किया है। दोनों का ये गाना उनकी फिल्म ‘कहर’ का है। फिल्म के पहले भी कई गाने वायरल हो चुके हैं। वहीं फिल्म की बात करें तो इसमें गौरव झा और मोनालिसा (Monalisa Bhojpuri Actress) के अलावा आंचल सोनी, प्रिया शर्मा, गुंजन पंत, काव्या सिंह, मनोज टाइगर जैसे बड़े कलाकार नजर आए थे।
COMMENTS