Benefits of Giloy – सबसे पहले आपको बता दें कि शरीर में स्ट्रेस कम करने और इम्यूनिटी को बूस्ट करने का सबसे अच्छा और आसान तरीका गिलोय का सेवन करना माना
Benefits of Giloy – सबसे पहले आपको बता दें कि शरीर में स्ट्रेस कम करने और इम्यूनिटी को बूस्ट करने का सबसे अच्छा और आसान तरीका गिलोय का सेवन करना माना जाता है। गिलोय को किसी अमृत से कम नहीं माना जाता इसमें इतने सारे गुण होते हैं कि इससे शरीर को बहुत फायदा मिलता है। गिलोय एक एसा पादप है जिसका जूस से लेकर चूर्ण तक बनाया जाता है और सभी चीजें किसी न किसी रूप में शरीर को फायदा ही पहुंचाती है।
गिलोय खाने के फायदे | Benefits of Giloy
![]() |
Benefits of Giloy |
गिलोय खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और शरीर को कई बीमारियों से लड़ने की क्षमता मिलती है। इससे शरीर की ऊर्जा बढ़ती है और तनाव से राहत मिलती है। गिलोय खाने की बहुत से फायदे हैं जिनमें से कुछ फायदे नीचे बताए गए हैं जैसे कि श्वसन की समस्याओं को दूर करना, शरीर के विषाक्त पदार्थों को निकालना, खून की समस्याओं को दूर करना, वजन कम करना, चर्म रोगों को दूर करना और शरीर को स्वस्थ रखना।
आयुर्वेद के अनुसार कैसे खाना चाहिए गिलोय
गिलोय के पत्तों को धोकर चबाकर खाने से शरीर को फायदा होता है। गिलोय की दवा का सेवन करने के लिए, एक चम्मच गिलोय पाउडर को गर्म पानी में मिलाकर पीना होता है। गिलोय के पत्तों या फिर पाउडर के अलावा आप इसका पेस्ट भी खा सकते हैं। गिलोय का पेस्ट बनाने के लिए, कुछ गिलोय के पत्तों को पानी में भिगो दें। फिर, उन्हें मिक्सर में पीस लें। इस पेस्ट को खाने से पहले डाक्टर से परामर्श करें।
![]() |
Benefits of Giloy |
साथ ही साथ अगर आपको गिलोय का पेस्ट चूर्ण या फिर पत्ते नहीं पसंद तो आप इसका जूस भी पी सकते हैं। गिलोय का जूस बनाने के लिए, कुछ गिलोय के पत्तों को पानी में भिगो दें और उन्हें मिक्सर में पीस लें। फिर, इसे छानकर जूस निकालें। गिलोय जूस को शुद्ध पानी में मिलाकर पीना चाहिए। अब तक आप यह समझ गए होंगे कि गिलोय का सेवन किसी भी रूप में किया जाए या केवल शरीर को फायदा पहुंचाता है इसलिए हो सके तो रोज गिलोय का सेवन करें।
COMMENTS